Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मछुआ के रितुराज होटल में लगी आग, एक की मौत लैडर से फंसे लोगों को निकाला गया बाहर

आग बढऩे पर होटल के दो कर्मचारी घबराकर ऊपर से कूद गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम मनोज पासवान है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ। उसका नाम संजय दास है। वह भी एक होटल कर्मचारी है।

29 Apr 2025

मछुआ के रितुराज होटल में लगी आग, एक की मौत लैडर से फंसे लोगों को निकाला गया बाहर

कोलकाता। मछुआ बाजार के बीच रितुराज होटल में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई । एक कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए होटल की खिडक़ी से कूद गया। एक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। अंदर से एक के बाद एक धमाकों की आवाज आ रही है। अग्निशमन विभाग की 10 गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंचीं। आग बढऩे पर होटल के दो कर्मचारी घबराकर ऊपर से कूद गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम मनोज पासवान है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ। उसका नाम संजय दास है। वह भी एक होटल कर्मचारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरा होटल मेहमानों से भरा हुआ है। दो लोग अपनी जान बचाने के लिए खिडक़ी की चौखट पर चढ़ गए। नीचे से पुलिस  माइक पर कह रही थी  ऊपर से मत कूदें। सीढिय़ाँ लाई जा रही हैं।  पता चला है कि आग तीसरी मंजिल पर लगी थी जो छह मंजिला होटल की विभिन्न मंजिलों तक फैल गई है। कई लोग छत पर चढ़ कर  फंस गये । जिनमें महिलायें और बच्चे भी थे। वे छत से मोबइल जलाकर मदद मांग रहे थे। बाद में  कई लोगों को पहले लैडर की मदद से नीचे उतारा गया। ग्रिल को गैस कटर से काट कर दमकल कर्मी और आपदा प्रबंधन की टीम भीतर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी पवन ने बताया कि आग एक घंटे से जल रही है। आग लगने के बाद एक होटल कर्मचारी बाहर कूद गया। कई लोग अभी भी अंदर हैं। मछुआ अग्रिकांड की सूचना पाकर मेयर फिरहाद हकीम व पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अग्रिकांड की घटना के बाद जो लोग ऊपरी हिस्से में थे वो छत की ओर भाग गये और निचले हिस्से के लोग बाहर आ गये। साथ ही घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किये हैं कि होटल में दो सीढिय़ा होने के बावजूद दूसरी सीढ़ी पर घटना के बाद भी ताला लगाकर रखा गया था। अगर दूसरी सीढ़ी खोल दी गयी होती तो कई लोग बाहर आ सकते थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मछुआ के रितुराज होटल में लगी आग, एक की मौत लैडर से फंसे लोगो
आग बढऩे पर होटल के दो कर्मचारी घबराकर ऊपर से कूद गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम मनोज पासवान है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ। उस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News